बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: आशीर्वाद यात्रा के दौरान औरंगाबाद पहुंचे चिराग, हुआ जोरदार स्वागत, पिता की प्रतिमा का किया अनावरण

BIHAR NEWS: आशीर्वाद यात्रा के दौरान औरंगाबाद पहुंचे चिराग, हुआ जोरदार स्वागत, पिता की प्रतिमा का किया अनावरण

AURANGABAD: शुक्रवार देर शाम औरंगाबाद में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के दौरान औरंगाबाद पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरवल से सटे जिले की सीमा पर दाउदनगर के ठाकुर बिगहा के पास ओबरा विधानसभा से प्रत्याशी रहे डॉ. प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में कायकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका शानदार स्वागत किया। 

इस दौरान लोजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा और माला लिए चिराग के स्वागत में सड़क के दोनो ओर कतारबद्ध खड़े नजर आए। बता दें की बिहार विधानसभा चुनाव के बाद चिराग पासवान का औरंगाबाद में पहला आगमन है। गाजे बाजे और ढोल नगाड़े के साथ हुए स्वागत से चिराग अभिभूत नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चिराग के समर्थन में जमकर गगनभेदी नारे लगाए। ठाकुर बिगहा में स्वागत के बाद चिराग का काफिला दाउदनगर शहर की ओर बढ़ा। इस दौरान चिराग ने अपने पिता के प्रतिमा स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा का भी अनावरण किया। और दाउदनगर शहर में चिराग का रोड शो चल रहा है। इस दौरान लोग घरों के छत से चिराग पर पुष्प वर्षा कर रहे है। 

देर शाम तक चिराग का काफिला औरंगाबाद पहुचा जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से उनका स्वागत किया। मुख्य सड़क देर रात तक चिराग समर्थकों से पटी रही। हर चौराहे पर चिराग का स्वागत किया गया। एक तरह से रोड शो निकाला गया जिसमें गाड़ियों का लंबा काफिला शामिल था।

Suggested News