बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नए सुविधाओं के साथ आज से राजगीर में उठाइए नेचर सफारी का लुत्फ, सीएम करेंगे जनता को समर्पित

नए सुविधाओं के साथ आज से राजगीर में उठाइए नेचर सफारी का लुत्फ, सीएम करेंगे जनता को समर्पित

नालंदा। (Bihar News) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर के दौरे पर होंगे, जहां वह बहुप्रतीक्षित एट सीटर रोप वे, ग्लास ब्रीज तथा नेचर सफारी का उदघाटन करेंगे। इन स्थलों पर उदघाटन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसका जायजा लेने गुरुवार को पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद राजगीर पहुंचे। जिन्होंने पर्यटन सचिव संतोष कुमार मल्ल के अलावे डीएम योगेन्द्र सिंह, एसपी हरिप्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की टीम के साथ जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने उदघाटन समारोह स्थल सहित एट सीटर रोप वे परिचालन का बारीकी से जायजा लिया। उद्घाटन के दौरान सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे।

रोपवे पर 20.88 करोड़ का खर्च

पर्यटन मंत्री ने बताया कि एट सीटर रोप वे परियोजना में 20 करोड़ 88 लाख 57 हजार खर्च किए गए हैं। जिसमें कुल 20 केबिन झुला लगाए गए हैं। जिसमें 18 केबिन का परिचालन होगा। उन्होंने बताया कि सभी केबिन का डोर लिफ्ट डोर की तरह ऑटोमैटिकली बंद होंगे और खुलेंगे। एक केबिन में 8 लोग एक साथ बैठ सकेंगे। फिलहाल एट सीटर रोप वे के बगल में पुराना सिगल चेयर लिफ्ट भी चालू रहेगा। बताया गया कि एट सीटर रोप वे का टिकट दर 1 सौ से 1 सौ 20 रुपए हो सकता है। पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि अभी कुछ महीनों तक राइट्स कंपनी एट सीटर रोपवे का संचालन करेगी। इसके बाद पर्यटन विकास निगम इसका परिचालन करेगी। वहीं सबसे बड़ा आकर्षण यहां बने ग्लास ब्रीज को बताया जा रहा है। जो भारत में सिर्फ दूसरा है। 

टमटम की जगह अब ई-रिक्शा का सफर

इलाके में पर्यटन के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लंबे समय से चले आ रहे टमटम की सवारी की जगह ई-रिक्शा के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में राजगीर को इको फ्रेंडली टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी योजना के तहत राजगीर में 506 टमटम चालकों को निशुल्क ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया है।


Suggested News