बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, आम आदमी को राहत देने की मांग

BIHAR NEWS: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, आम आदमी को राहत देने की मांग

KISHANGANJ: देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस ने देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया है। पिछले 5 महीनों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 44 बार बढ़ाए गए हैं और 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हैं। कांग्रेस ने तेल की कीमतों को लेकर देशभर के पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।

इस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का असर बिहार में भी देखने को मिला। किशनगंज जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होनें सरकार से पेट्रोल और डीजल की दाम को कम करने की मांग की है। किशनगंज कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया, जिसमें मोदी सरकार विरोधी के नारे भी लगाए गए। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद में दिल्ली में प्रदर्शन किया है। वहीं कांग्रेस विधायक इजहरुल हुसैन ने पटना में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।

बता दें कि देश में शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल का दाम 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।

Suggested News