बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: फल्गु नदी पर रबर डैम निर्माण का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

BIHAR NEWS: फल्गु नदी पर रबर डैम निर्माण का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

GAYA: गया में बहुप्रतीक्षित फल्गु नदी पर बनने वाले रबर डैम के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह निर्माण कार्य का निरीक्षण करने देव घाट फल्गु नदी पहुंचे और कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि इसके निर्माण से गयाजी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस संदर्भ में गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बहुप्रतीक्षित गया जी में रबर डैम का निर्माण हो रहा है। इस निर्माण का निरीक्षण करने मैं स्वयं आया हूं। गयाजी के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। इसके निर्माण से गयाजी पर्यटन का स्थल का बढ़ावा मिलेगा। मेरे अनुभव में ऐसा निर्माण अभी तक कहीं नहीं हुआ है। इस रबर डैम का निर्माण होने से वह श्रद्धालु, जो पिंडदान तर्पण करने आते हैं, उनको सालों भर पानी मिलेगा। फल्गु नदी में पानी की कमी से समस्या से पिंडदान तर्पण के लिए दिक्कत होती थी। खासकर सितंबर माह में बरसात शुरू होने से पहले काफी दिक्कतें होती थी। इस निर्माण के बाद से नदी में सालों भर पानी रहेगा। इससे पिंडदान तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की पानी की समस्या से निजात मिलेगा।

यह रबर डैम जिस खास तकनीक से बनाया जा रहा है, वह इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसका पहचान को बढ़ाएगी। इसका निर्माण हो जाने से विष्णुपद देवघाट से सीताकुंड जाने के लिए सीधे रबर डैम के ऊपर ब्रिज निर्माण होगा और पर्यटकों को देघाट से सीताकुंड जाने में सहूलियत मिलेगी। 

Suggested News