बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सोन में नहाने गए थे चचेरे भाई, घर पहुंची दोनों मासूम बच्चों की लाश

BIHAR NEWS : सोन में नहाने गए थे चचेरे भाई, घर पहुंची दोनों मासूम बच्चों की लाश

DEHRI ON SONE : खबर बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां कछवा थाना के मंगराव गांव में नहाने के दौरान पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक 14 वर्षीय आयुष आनंद तथा 12 वर्षीय रोशन कुमार आपस मे चचेरे भाई थे। 

बताया जाता है कि दोनों खेल-खेल में सोन नदी में नहाने लगे। नहाने के दौरान ही दोनों डूब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को किसी तरह सोन नदी से निकाला। दोनों बच्चों को परिजनों ने नासरीगंज PHC लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही नासरीगंज थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा में पढ़नेवाले दो बच्चे सोन नदी में डूब गए थे। वह दोनों भी चचेरे भाई बताए गए थे।

Suggested News