बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पर्चा दाखिल करने के लिए तीसरे दिन उमड़ी भीड़, कुल 137 लोगों ने कर दिया नामांकन

BIHAR NEWS: पर्चा दाखिल करने के लिए तीसरे दिन उमड़ी भीड़, कुल 137 लोगों ने कर दिया नामांकन

KATIHAR: कटिहार में नामांकन पर्चा दाखिल करने सदर प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न काउंटरों पर तीसरे दिन प्रत्याशियों की काफी भीड़ नजर आई। तीसरे दिन कुल 137 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। 

इन 137 लोगों में से मुखिया पद के लिए 14,  सरपंच पद के लिए 4, समिति सदस्य के पद लिए 13, वार्ड सदस्य पद के लिए 77, तथा पंच पद के लिए 29 प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। सदर प्रखंड कटिहार परिसर में मुख्यरूप से सिरनिया पूरब पंचायत से निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी राम लखन साह ,एवं मोहम्मद अब्दुल कयूम ने नामांकन पर्चा भरा। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य के लिए भी प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। कुल मिलाकर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी मैदान में अपना दमखम लगा रहे हैं।

वार्ड 13 की डहरिया पंचायत से वार्ड सदस्य पद के लिए लाडली खातून खड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि उन्हें जनता ने चुनाव में उतरने के लिए प्रोत्साहित किया है। वह यदि जीत जाती हैं तो जनता की समस्याओं के निदान करने का प्रयास करेंगी। साथ ही इलाके को विकसित करने की कोशिश करेंगी। वहीं इस बार मुखिया पद के लिए शिक्षक मोईनुल हक भी मैदान में उतरें हैं। उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा पर ध्यान, गरीबों की जरूरतों का ध्यान रखना, सड़क, नाली-गली, स्वास्थ्य व्यवस्था पर काम करने को लेकर है। उन्होनें कहा कि मैं शिक्षक हूं और शिक्षा का महत्व समझता हूं, इसलिए चाहता हूं कि लोग शिक्षित हों और अपने हक को जानें।


Suggested News