बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: आजादी के अमृत महोत्सव पर साइकिल रैली का आयोजन, असम से दिल्ली के राजघाट जाएंगे SSB जवान

BIHAR NEWS: आजादी के अमृत महोत्सव पर साइकिल रैली का आयोजन, असम से दिल्ली के राजघाट जाएंगे SSB जवान

BAGAHA : आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में  21वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल( SSB) द्वारा आयोजित साइकिल रैली को बुधवार को रवाना कर दिया गया। मौके पर वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार व विधायक रिंकू सिंह उर्फ धीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। 

एसएसबी द्वारा आयोजित साइकिल रैली तेजपुर(असम) से चल कर 2 अक्टूबर को राजघाट, नई दिल्ली पहुंचेगी। 14 सितंबर 2021 को 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ( मंगलपुर,बगहा) पहुंची। जो बुधवार सुबह सात बजे मदनपुर, पनियहवा, निबुवा, नौरंगिया, कप्तानगंज, परतावल बाजार होते हुए 22वीं सशस्त्र सीमा बल( SSB) महाराजगंज यूपी के लिए प्रस्थान किया। 

बगहा स्थित एसएसबी 65वीं के कार्यवाहक कमांडेंट पंकज डंगवाल, 21वीं के कार्यवाहक कमांडेंट श्री प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि बबूआ सिंह, जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सतेंद्र कुमार, रंजीत राज, जितेंद्र कुमार, बाल्मीकि, मनीष कुमार के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Suggested News