बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: उपमुख्यमंत्री रेणु देवी पहुंची शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी, नवरात्र में मां के दर्शन कर मांगी खास मुराद

BIHAR NEWS: उपमुख्यमंत्री रेणु देवी पहुंची शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी, नवरात्र में मां के दर्शन कर मांगी खास मुराद

PATNA CITY: पूरा देश इस वक्त नवरात्र को लेकर भक्ति भावना में लीन हैं। देश के सभी 51 शक्तिपीठों में विशेष रूप से मां की आराधना की जा रही है। इसके अलावा गरबा रास और डांडिया का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका लोग पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। इसी बीच बात करेंगे राजधानी पटना स्थित शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी की, जहां उपमुख्यमंत्री रेणु देवी पहुंची है।

शारदीय नवरात्र के मौके पर क्या आम, क्या खास, सभी मां की आराधना की लीन है। इसी को लेकर सभी लोग लगातार मां की एक झलक पाने की लालसा में रहते हैं। इसी कड़ी में नवरात्र के पावन मौके पर पंचमी के दिन बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी पहुंची औऱ मां के विशेष दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बिहार की उन्नति और प्रगति की भी कामना की। मां के दर्शन कर वह काफी खुश नजर आईं और पूरे बिहार के लिए उन्होनें प्रार्थना की।

हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक बातों से उन्होनें परहेज किया। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि फिलहाल मैं माता रानी के दर्शन हेतु आईं हूं। नवरात्र का मौका है, यहां इस पावन स्थल पर किसी तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती है। मां का आशीर्वाद हम सभी पर बरकरार रहे, यही मेरी कामना है।

Suggested News