बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: विश्व सनातन संसद की बैठक में आगामी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा, कोरोनाकाल के बाद होगा कार्यक्रम का आयोजन

BIHAR NEWS: विश्व सनातन संसद की बैठक में आगामी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा, कोरोनाकाल के बाद होगा कार्यक्रम का आयोजन

PATNA: शहर में विश्व सनातन संसद की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आगामी कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित संस्थापक अध्यक्ष/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह और , राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक शैलेश कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी ने तय किया कि कोरोना काल खत्म होने के बाद पटना में एक भव्य आयोजन का आयोजन किया जाएगा।

विश्व सनातन संसद की बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से इस निर्णय को लेकर हामी भरी। इसके मुताबिक कोरोना काल के बाद पटना में एक भव्य आयोजन होगा। बापू सभागार भवन में इसका आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलाने को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही विश्व सनातन संसद के जितने भी पदाधिकारी एवं सदस्य हैं, उनको मुख्य अतिथि के हाथों से शाल, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता कमलेश पांडे, राष्ट्रीय उपसभापति प्रो बी.के. सिंह, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो हरि किशोर सिंह, राष्ट्रीय मुख्य कानून सलाहकार प्रभारी अनिल कुमार पांडे, राष्ट्रीय इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति ऋतु रागनी सिंह, राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री भूषण कुमार सिंह बबलू, राष्ट्रीय मुख्य उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता रितेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रंजीत कुमार सिंह मौजूद रहें।

इनके अलावा विश्व सनातन संसद की बैठक में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रीता सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अनिता सिंह तंवर,  राष्ट्रीय संरक्षक अजय कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ( महिला ) सीमा पांडे जी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी प्रभारी गोपालगंज जिलाध्यक्ष विजय सिंह बबलू सहिच अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Suggested News