बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, सामुदायिक किचन का भी किया निरीक्षण

BIHAR NEWS: जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, सामुदायिक किचन का भी किया निरीक्षण

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को आला अधिकारियों के साथ बहादुरपुर अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। डीएम ने बहादुरपुर अंचल के पिरड़ी, कुशौथर, हरपट्टी, बरुआरा एवं शहजानपुर का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से राहत कार्य का फीडबैक लिया। उन्होंने गंगिया में चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया तथा दिए जाने वाले भोजन के संबंध में वहां के रसोईया से जानकारी ली। 

वहां उपस्थित कई लोगों ने बताया कि बाढ़ सहाय्य अनुदान की लिस्ट में उनका नाम छूट गया है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी बहादुरपुर को अपने कर्मचारी को भेजकर छूटे हुए लोगों का सर्वे कराकर उनके नाम सूची में जोड़वाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सहजानपुर के एक टोला में जहां पानी प्रवेश कर गया था। लेकिन, पॉलिथीन सीट का वितरण नहीं किया गया था। उन्होंने वहां पॉलीथिन शीट वितरण करवाने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिए। 

डीएम ने पिरड़ी पंचायत के सहनी टोला एवं मध्य विद्यालय छपरार में सामुदायिक किचन चलाने के साथ ही बसंतपुर में पानी की स्थिति की जांच करवाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, आपदा प्रभारी पदाधिकारी सत्यम सहाय, अंचलाधिकारी बहादुरपुर उपस्थित थे।


Suggested News