बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जिला युवा जदयू ने किया अभय कुशवाहा एवं चंदन सिंह का अभिनंदन, सीएम के सपनों को पूरा करने का निर्णय

BIHAR NEWS: जिला युवा जदयू ने किया अभय कुशवाहा एवं चंदन सिंह का अभिनंदन, सीएम के सपनों को पूरा करने का निर्णय

गया: न्यू एरिया स्थित युवा जदयू कार्यालय में युवा जदयू के गया जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को टेकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को प्रदेश महासचिव बनाए जाने और चंदन सिंह को प्रदेश महासचिव सह प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाए जाने के बाद अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सिन्हा द्वारा दोनों लोगों को पौधा देकर जहां सम्मानित किया गया और अंग वस्त्र भी भेंट किया गया। 

इस मौके पर कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी अभियान को हमलोग जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पूरे बिहार में पौधरोपण किया जा रहा है। गया जिले के 24 प्रखंडों के युवा जदयू प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन के साथ ही पौधा देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें एक माह के अंदर 10 हजार से अधिक पौधारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसके लिए काम किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री लगातार जल-जीवन-हरियाली अभियान को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। इस अभियान का हम सभी भी हिस्सा हैं। इसलिए आप सभी से आग्रह है कि पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिकोण से हम सभी संकल्प लें कि हम सभी पौधरोपण करेंगे। ज्ञात हो कि बिहार से जब झारखंड अलग राज्य बना था तो उस समय बिहार का हरित आवरण क्षेत्र मात्र सात प्रतिशत रह गया था मगर मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति का नतीजा है कि बिहार का हरित आवरण क्षेत्र 15 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। जिसे 17 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। 

इस मौके पर गया जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद, उत्ततं कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, अंकित कुमार कर्ण, दिवाकर कुमार, अरुण राव आदि उपस्थित रहे। 

Suggested News