बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: डीएम ने किया केंद्रीय कारागार का निरीक्षण, बंदियों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, दिए समाधान हेतु निर्देश

BIHAR NEWS: डीएम ने किया केंद्रीय कारागार का निरीक्षण, बंदियों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, दिए समाधान हेतु निर्देश

PURNEA: पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने आज केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने केंद्रीय कारागार में बंदियों से भी मुलाकात किया और उनकी समस्याएं सुनी। बंदियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया गया।

जेल में बंद महिला बंदियों की मांग पर महिला चिकित्सक और एएनेम की ड्यूटी लगाने का सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया। बंदियों से मुलाकात के बाद जिलाधिकारी ने पूरे जेल का औचक निरीक्षण किया, और भवन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद केंद्रीय कारागार से निकलकर डीएम राहुल कुमार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होनें बताया कि जेल मैन्यूल के अनुसार बंदी दरबार लगा था। 6 महीने में एक बार कार्यक्रम होना तय है। इसमें बंदियों की समस्याओं और सुझावों को सुना जाता है। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्णिया के केंद्रीय कारागार में कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां छोटे-छोटे उद्योग भी चलाए जा रहे हैं जिसमें सरसों तेल, अगरबत्ती पापड़, धागा निर्माण उद्योग चलाया जा रहा है। इसके अलावा बंदियों को मत्स्य पालन और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनेक तरह के प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि जेल का कुछ भवन जर्जर है। कार्यपालक अभियंता को डीपीआर बनाकर उन भवनों के मरम्मति करने का भी निर्देश दिया गया है।


Suggested News