बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: बारिश से मकई की फसल को बड़ा नुकसान, मॉनसून के समय से पूर्व दस्तक देने से किसानों की बढ़ी चिंता

BIHAR NEWS: बारिश से मकई की फसल को बड़ा नुकसान, मॉनसून के समय से पूर्व दस्तक देने से किसानों की बढ़ी चिंता

BETTIAH: समय से पूर्व मॉनसून के दस्तक देने से मक्का किसानों को बड़ी क्षति हुई है। बुधवार की रात से हो रही झमाझम बारिश से मकई फसल को नुकसान पहुंचा है। अहवर कुड़िया पंचायत के तुरहापट्टी के किसान पन्नालाल साह ने बताया कि दो एकड़ में लगा मकई डंठल सहित पानी में गिरकर भीग गया। इसका अभी सुखना भी मुश्किल है। एहतियात के तौर पर इसे खेतो से हटाने का काम जारी है।

किसान पन्नालाल साह ने बताया कि जितनी फसल भीग गयी है उसका सड़ना तय है। उन्होंने बताया कि इस बार मकई की फसल अच्छी थी, परंतु बिन मौसम बरसात ने सारा मजा किरकिरा कर दिया। यह नुकसान सिर्फ पन्नालाल साह जैसे किसानों को नहीं है, बल्कि प्रखण्ड के सैकड़ो किसान इस बारिश से दुखी है। कई किसानों की मकई खेतो में ही पड़ी है, जो बारिश में खराब हो चुकी है। किसान चिंतित हैं कि इस तरह इतनी मात्रा में फसल बर्बाद हो जाने से आगे घर कैसे चलेगा।

बता दें, इस बार ताउते तूफान की वजह से बिहार में पिछले 2 दिनों से झमाझम बारिश हुई है। इससे कई खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि आगे एक और तूफान आने वाला है, जिसका प्रभाव बिहार में दिखेगा। इस हिसाब से आगे भी किसानों की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं।

Suggested News