बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: लोजपा अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी चिराग के लिए पशुपति का रहा तल्ख रूख, चिराग को कहा तानाशाह

BIHAR NEWS:  लोजपा अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी चिराग के लिए पशुपति का रहा तल्ख रूख, चिराग को कहा तानाशाह

पटना: लोजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने अपनी भतीजे को तानाशाह करार दिया है। गुरुवार को अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पशुपति ने कहा कि भतीजा तानाशाह हो जायेगा, तो चाचा क्या करेगा? उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के अंदर कोई मतभेद नहीं है। दल के साथियों ने अहम जिम्मेदारी दी। केवल मेरा नामांकन हुआ, किसी दूसरे ने नहीं किया। दल के सभी साथियों ने जिम्मेदारी दी। हमारा प्रयास रहेगा कि अपने बडे भाई के सपनों को साकार कर सकें। 

पशुपति ने यह भी कहा कि हमारी पार्टी 21 वर्ष की हुई है। पशुपति ने पार्टी छोडने वाले नेताओं को भी दल में वापस आने की अपील की। उन्होंने कहा कि दल छोडने वाले पुराने नेताओं से पार्टी में वापस आने का आग्रह करता हूं। पार्टी में कोई भी मतभेद नही है। पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है। सामाजिक न्याय के तहत पार्टी को आगे बढाऊंगा। 

अपने निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पशुपति पारस ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के अंदर कोई मतभेद नहीं, ऐसा होता तो मैं निर्विरोध नहीं चुना जाता। इससे पहले लोजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान सिंह ने पशुपति कुमार पारस के पार्टी को नया अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नॉमिनेशन में पशुपति पारस ने ही सिर्फ नामांकन किया था।

Suggested News