बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: कोविड महामारी से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सौंपी गई अनुग्रह राशि, डिप्टी सीएम भी रहीं शामिल

BIHAR NEWS: कोविड महामारी से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सौंपी गई अनुग्रह राशि, डिप्टी सीएम भी रहीं शामिल

KHAGARIA:  उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने खगड़िया जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष की उपस्थिति में कोविड-19 महामारी से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए कोविड मृतक अनुग्रह राशि का वितरण किया। यह कार्यक्रम जिला अतिथि गृह, खगड़िया में आयोजित किया गया।

उप मुख्यमंत्री द्वारा श्रीकांत ठाकुर, मड़ैया, परबत्ता, देशराज ,मानसी अरैया, मानसी, राधा कृष्ण प्रसाद, जयप्रकाश नगर, खगड़िया शहर, सुधीर मंडल, मीरगंज, गोगरी, सौरभ सुमन, जयप्रकाश नगर, खगड़िया शहर, अनिल कुमार राय, डुमरिया बुजुर्ग, परबत्ता, सविता देवी, चित्रगुप्त नगर, खगड़िया शहर एवं मीना देवी राजधाम गोगरी को कोविड मृतक अनुग्रह राशि संबंधी चेक प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मृतक अनुग्रह के रूप में ₹4,00,000 भुगतान किए जाने का माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा घोषणा की गई थी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भी कोविड महामारी को अधिसूचित आपदा में शामिल किया गया था। इसके आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग बिहार द्वारा राज्य संसाधन से मृतकों के निकटतम आश्रितों को ₹4,00,000 कोविड मृतक अनुग्रह राशि  उपलब्ध कराई जा रही है।


4 पशुपालकों को भी बाढ़ के दौरान पशु क्षति के संबंध में अनुग्रह राशि का चेक उप मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। रंजीत यादव, हर्ष कुमार, कृपासिंधु एवं सत्यभामा देवी को ₹30-30 हजार का चेक मृत पशुओं क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदान किया गया।उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एकत्रित पत्रकारों को बताया कि सरकार आपदा पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर राहत देने के लिए कृत संकल्पित है। खगड़िया में कोविड से मृत 100 व्यक्तियों के परिजनों को चार करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जा चुकी है। बाढ़ के दौरान मृत पशुओं के मालिकों को भी सहायता राशि प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। खगड़िया में बाढ़ प्रभावित 40000 परिवारों को जीआर राशि का भुगतान उनके खाते में कर लिया गया है।

Suggested News