बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR : कोरोना से संक्रमित होने के बाद आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराई गई महिला कैदी फरार, मच गया हड़कंप

BIHAR : कोरोना से संक्रमित होने के बाद आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराई गई महिला कैदी फरार, मच गया हड़कंप

NALANDA : दीपनगर थाना इलाके के वियवानी स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए आइसोलेशन सेंटर से  एक महिला कैदी के भाग जाने का मामला उजागर हुआ है। जिसके बाद अस्पताल की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। जिसके बाद फरार महिला कैदी की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

बताया गया कि नगरनौसा थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोरोना का जांच कराया गया था। जिसमें वह पॉजिटिव पायी गयी। इसके बाद उसे इलाज के बीड़ी श्रमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वह शुक्रवार को फरार हो गयी। महिला के भागने की सूचना मिलते ही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी के हाथ-पांव फूलने लगे।

 हिलसा डीएसपी ने बताया कि महिला बंदी सुशीला देवी को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसका कोविड टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे पुलिस कस्टडी में दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल के आइसोलेशन सेण्टर  में भर्ती कराया गया। आज पुलिस कर्मियों को चकमा दे वहां से फरार हो गई। दीपनगर थानाध्यक्ष को मामले की जाँच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News