बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : गंगा नदी में मछली मारने निकले मछुआरों की नाव पीपा पुल से टकराकर पलटी, NDRF ने किया रेस्क्यू

BIHAR NEWS : गंगा नदी में मछली मारने निकले मछुआरों की नाव पीपा पुल से टकराकर पलटी, NDRF ने किया रेस्क्यू

PATNACITY :- पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्रघाट स्थित गंगा नदी में मछली मारने निकले मछुआरों की नाव पीपा पुल से टकराकर पलट गयी। वहीं नाव पर सवार दो मछुआरे गंगा नदी की तेज धारा में बहने लगे। जहां मछुआरों ने अपनी जान बचाने के लिए गंगा नदी में बहते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे पर उस वक्त भद्र घाट किनारे कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। वही गंगा नदी में तेज बहाव के कारण मछुआरे खाजेकलां घाट की तरफ बहने लगे तभी सीढ़ी घाट किनारे कुछ लोगों ने मछुआरों की आवाज सुनी और इसकी जानकारी खाजेकलां थाना की पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने NDRF की टीम को सूचना दी जिसके बाद NDRF की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों मछुआरों की जान बचा ली। वहीं पुलिस ने दोनों मछुआरों की पहचान आलमगंज क्षेत्र निवासी मो. शाहिद और मो. निसाद के रूप में किया है। 

बता दें यास तूफान के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, साथ ही अधिकांश पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से भी लोगों को नदी की तरफ जाने पर रोक लगाई गई है। 

Suggested News