बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: बाढ़ ने खत्म किए आवागमन के साधन, सरकार ने नाव परिचालन पर भी लगा दी रोक, अब कहां जाए हजारों की आबादी...

BIHAR NEWS: बाढ़ ने खत्म किए आवागमन के साधन, सरकार ने नाव परिचालन पर भी लगा दी रोक, अब कहां जाए हजारों की आबादी...

KATIHAR: कटिहार की मनिहारी गंगा नदी होकर झारखंड साहिबगंज तक के सफर के लिए लोग जान जोखिम में डालकर छोटी नाव के सवारी कर रहे है। प्रशासन के आदेश को धता बताते हुए जान जोखिम वाला ये सफर लोगों के जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।

दरअसल बाढ़ की विभीषिका के दौरान कटिहार जिला प्रशासन द्वारा फेरी सेवा और नाव परिचालन को लेकर गंगा नदी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था। मगर लोगों के सामने समस्या यह है कि आवागमन के सारे रास्ते बंद हैं, नाव ही एकमात्र सहारा है। इस वजह से सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी संख्या में छोटी नाव का परिचालन हो रहा है। हालांकि यह लोगों के जिंदगी के पर भाड़ी पर सकता है, मगर लोग भी मजबूर हैं। मनिहारी गंगा घाट से झारखंड साहिबगंज तक का सफर कर रहे हैं लोग कहते हैं कि यात्रा का अन्य कोई साधन नहीं है इसलिए बहुत जरूरी होने के कारण जान की बाजी लगाकर छोटे नाव में ही झारखंड साहिबगंज तक का सफर कर रहे हैं। इसके लिए वह तीन गुना अधिक किराया चुकाने को भी विवश हैं।

उधर पूरे मामले पर जिला अधिकारी ने कहा कि अब मामला उनके संज्ञान में आया हैं। इस बाबत मनिहारी एसडीओ से पूरे मामले पर उचित जांच करते हुए कार्रवाई की करने का आदेश दिया गया है। निश्चित तौर पर प्रशासनिक आदेश के बावजूद कैसे मनिहारी गंगा नदी होकर झारखंड के साहिबगंज तक के लिए नाव परिचालन हो रहा है। 


Suggested News