बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : हाइवे पर अनाज पड़ सकता है भारी, प्रशासन ने दिए कार्रवाई करने के आदेश, आठ लोगों पर हो चुका है केस

BIHAR NEWS : हाइवे पर अनाज पड़ सकता है भारी, प्रशासन ने दिए कार्रवाई करने के आदेश, आठ लोगों पर हो चुका है केस

SUPOUL :  हाइवे को बाधित कर अनाज सुखाने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। एसडीएम ने शख्ती से कार्यवाई करने के आदेश सभी सीओ को दिया है, अनुमंडल प्रसाशन के आदेश मिलते ही सीओ दिनेश प्रसाद त्रिवेणीगंज व सीओ छातापुर ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराई गई है।

 बता दें कि अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों की पड़ताल करने के बाद सुपौल-अररिया हाइवे 327ई तथा हाइवे 91 को आंशिक रूप से बाधित कर मकई का दाना सुखा रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके  विरुद्ध अलग अलग थाने में मुकदमा दर्ज  कराई गई है, जिसमें चार छातापुर थाना, एवं चार जदिया थाना मे कांड संख्या दर्ज कराई गई है। 

गिरफ्तार आठों व्यक्ति को थाना लाया गया तथा उनके विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर सभी व्यक्ति को जमानत पर छोड़ दिया गया । एसडीएम ने बताया कि हाइवे पर अनाज सुखाना गलत है। मुख्य मार्ग को बाधित करना दुर्घटना को आमंत्रित देता है। इससे  बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

Suggested News