बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : भूल गए थे बिहार में हैं शराबबंदी, नशे में झगडा करने के आरोप में मुखिया पति गए जेल

BIHAR NEWS : भूल गए थे बिहार में हैं शराबबंदी, नशे में झगडा करने के आरोप में मुखिया पति गए जेल

PATNA : बिहार में शराबबंदी लागू है उसके बावजूद भी शराब की तस्करी जारी है। पटना से सटे सिगोड़ी थाना क्षेत्र के मुड़िका पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया पति संजय राम को पुलिस ने नशे के हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

सिगोड़ी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गांव के ही एक ब्यक्ति ने पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया पति संजय राम पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसपर सिगोड़ी थाने के पुलिस पदाधिकारी जांच करने मौके पर पहुंचे थे। जिसपर संजय राम नशे की हालत में पाया गया था। पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नियमित रूप से छापेमारी भी की जा रही है।



Suggested News