बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व विधान परिषद डॉ. अरुण कुमार का निधन, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धाजंलि, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पूर्व विधान परिषद डॉ. अरुण कुमार का निधन, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धाजंलि, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

PATNA :  बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति डॉ अरुण कुमार का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इनके पुत्र से दूरभाष पर वार्ता कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।  पूर्व सभापति प्रोफेसर अरुण कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

प्रो. डॉ. अरुण कुमार मानव भारती  प्रभृति साहित्यिक  एवं सामाजिक संस्थाओं के संस्थापक अध्यक्ष और मंत्री रहे। साथ ही विधान परिषद के सभापति के तौर पर 5 जुलाई, 1984 से 3 अक्तूबर, 1986 तक बखूबी निर्वहन किया। वहीं नीतीश काल में भी उन्होंने 16 अप्रेल, 2006 से4 अगस्त, 2009तकबिहार विधान परिषद् के कार्यकारीसभापति की जिम्मेदारी निभायी

कैमूर के दुर्गावती में हुआ जन्म 

डॉ अरुण कुमार कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते थे। 2 जनवरी, 1931 को रोहतास के मछनहट्टा (दुर्गावती) में जन्मे डॉ. अरुण कुमार की राजनीति और साहित्य में बराबर रुचि रही। प्रो. अरुण कुमार ने निराला पुष्पहार तथा पत्र - पत्रिकाओं में अनेक रचनाओं का प्रकाशन किया। साथ ही वृन्दावन लाल वर्मा के उपन्यास पर शोध-कार्य किया। उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए विधान परिषद के सभापति अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रोफेसर अरुण सिन्हा का निधन बिहार की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है। वहीं उनके निधन पर कई कांग्रेसी नेताओं ने भी शोक जाहिर किया है।


Suggested News