बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव की तबीयत नासाज, अस्पताल में भर्ती, सांसद ने लिया हालचाल

BIHAR NEWS: पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव की तबीयत नासाज, अस्पताल में भर्ती, सांसद ने लिया हालचाल

PATNA: बिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। जिसके पश्चात उन्हें पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूटीन जांच के बाद वह फिलहाल डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में ही है। 

पूर्व पथ निर्माण मंत्री की तबीयत की सूचना मिलते ही सांसद रामकृपाल यादव बुधवार शाम उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। सांसद ने पूर्व मंत्री का हालचाल लिया। वहीं उनकी देखरेख में लगी डॉक्टरों की टीम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अपने ट्विटर हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर ट्वीट कर सांसद रामकृपाल यादव ने पूर्व मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में जनसेवा की शुरूआत की थी। उनका राजनीतिक सफरनामा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद प्रारंभ हुआ। साल 1995 में वह पहली बार पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वह लगातार सात बार साल अपने गृह क्षेत्र पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हो चुके हैं, जो कि आमजनों के बीच उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। बिहार बीजेपी में भी उनका अहम स्थान है।


Suggested News