बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद सिंह, तेजस्वी ने दिलायी सदस्यता

BIHAR NEWS: राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद सिंह, तेजस्वी ने दिलायी सदस्यता

पटना: बिहार में जारी सियासी दांव पेंच के बीच दो बार के विधानसभा सदस्य रहे जनता दल यूनाइटेड के नेता महेश्वर प्रसाद सिंह ने शनिवार को राजद की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पूर्व विधायक का स्वागत करते हुए राजद की सदस्यता दिलाई। 

महेश्वर सिंह के साथ इनके साथ आये बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी राजद की सदस्यता ली। इस मौके पर महेश्वर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष को प्रतीक चिन्ह, फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। महेश्वर सिंह दो बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। 

बता दें कि महेश्वर सिंह ने साल 2010 व के विधानसभा चुनाव में समता पार्टी के टिकट पर और वर्ष 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर हरसिद्धि विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी।



Suggested News