बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: आजादी के अमृत महोत्सव पर फ्रीडम रन का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

BIHAR NEWS: आजादी के अमृत महोत्सव पर फ्रीडम रन का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

LAKHISARAI: स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगाठ पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, दिल्ली द्वारा देश भर के 744 जिले में आजादी का अमृत महोत्सव पर फ्रीडम रन का आयोजन 13 अगस्त से 02 अक्टूबर तक किया जा रहा है। उसी कड़ी में आज लखीसराय जिले में भी नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से अमृत महोत्सव पर फ्रीडम रन का आयोजन समाहरणालय परिसर से के.एस.एस. कॉलेज तक किया गया।

इस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह विधायक विजय कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर फ्रीडम रन को रवाना किया। माननीय अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजन से निश्चय ही स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। प्रतिदिन सुबह में नियमित रूप से फिट रहने के लिए व्यायाम एवं योगाभ्यास करनी चाहिए। इसे दैनिक कार्य में अनिवार्य रूप से अपनाये।  इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री निखिल धनराज, एसडीपीओ  रंजन कुमार, प्रोफेसर श्री रामदेव प्रसाद, कार्यक्रम पदाधिकारी एनएसएस श्री शंभू कुमार, समाजसेवी श्री सनोज कुमार ने अमृत महोत्सव पर प्रतिभागियों के बीच अपनी बाते रखी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता चितरंजन मंडल, जिला युवा अधिकारी ने की। कार्यक्रम को संचालित उमा शंकर सिन्हा, लेखापाल ने किया। अभिषेक आनंद एवं शालिग्राम प्रसाद जिला परियोजना अधिकारी, प्रशांत कुमार, अजय कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम की कड़ी में राष्ट्रगान गाया गया, फ्रीडम रन फिट इंडिया पर सभी ने शपथ भी लिया।

Suggested News