बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: डुमरी कटसरी मे गंडक नदी ने मचाई तबाही, विधायक चेतन आनंद ने नाव से बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

BIHAR NEWS: डुमरी कटसरी मे गंडक नदी ने मचाई तबाही, विधायक चेतन आनंद ने नाव से बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

शिवहर: जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के कई पंचायतों में बाढ़ से स्थिति काफी भयावह होती जा रही है। गंडक नदी में आई बाढ़ ने तबाही शुरू कर दिया है। गुरुवार को स्थानीय राजद विधायक चेतन आनंद ने बाढ़ प्रभावित गांवों का नाव से दौरा किया है। उन्होंने मकसूदपुर करिया पंचायत के कई गांवों का भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। 

चेतन आनंद ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में पिछले दिनों बाढ़ से काफी तबाही मची थी, वहीं अब डुमरी कटसरी में गंडक नदी का पानी आ जाने के कारण लोगों के लिए काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। अभी तक जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच समुदायिक किचन का संचालन नहीं किया गया है। जो काफी चिंताजनक बात है। उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब बाढ़ पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचन चलाने एवं अनाज वितरण करने की मांग की है। 

विधायक ने कहा कि इस संबंध में वह जिलाधिकारी से खुद वार्ता करेंगे ताकि बाढ़ पीड़ितों को सही समय पर अनाज और समुदायिक किचन का लाभ मिल सके। वही अंचलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल बाढ़ प्रभावित गांव में नाव उपलब्ध करा दी गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों बागमती नदी में आई बाढ़ के कारण पिपराही, तरियानी और पुरनहीया के कई पंचायत भी प्रभावित हो गए थे, जहां काफी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। वही अब डुमरी कटसरी प्रखण्ड भी बाढ़ से प्रभावित हो गया है।

Suggested News