बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत अजगैबीनाथ मंदिर तट पर हुई आरती, भक्तिमय हुआ पूरा वातावरण

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत अजगैबीनाथ मंदिर तट पर हुई आरती, भक्तिमय हुआ पूरा वातावरण

भागलपुर। (Bihar News)  सुल्तानगंज मे नगर परिषद द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत अजगैबीनाथ मंदिर के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर गंगा पूजन एंव आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार, थानाध्यक्ष डा.गौरव कुमार, सभापति नीलम देवी, उपसभापति उषा देवी, नमामि गंगे के नोडल पदाधिकारी रवि कुमार राठोर, नवीन कुमार, अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने संयुक्त रुप से गंगा पुजन एंव मां आरती कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। 

इस दौरान स्थानीय पंडितों द्वारा बनारस के तर्ज पर गंगा महाआरती का आयोजन कि गई। इस कार्यक्रम मे मां गंगे माता के गीत संगीत एंव भगती गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गए।मां के भगतों ने मां के जयकारे लगाते मां की आरती पुजन किए।  वार्ड पार्षद रमायण शरण गुप्ता, सरिता देवी, निरंजन चौधरी, स्वच्छता निरक्षक दिलिप कुमार दुबे, नविन कुमार बन्नी, मणिष कुमार,स्वच्छता मिशन के प्रबंधक अभीनाश कुमार, सीआरपी अलका देवी, नगर परिषद के कर्मचारी एंव तमाम वार्ड पार्षद व शहर वासी मौजुद थे।

बता दें कि बनारस और हरिद्वार की गंगा आरती देश भर में प्रसिद्ध है, जिसके तर्ज धीरे धीरे गंगा नदी के किनारे बसे दूसरे शहरों में यह प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है।

Suggested News