बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: सोयाबीन की फसल से हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, मुख्यालय से जुड़ने वाले हर सड़क का होगा जीर्णोद्धार

BIHAR NEWS: सोयाबीन की फसल से हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, मुख्यालय से जुड़ने वाले हर सड़क का होगा जीर्णोद्धार

BEGUSARAI: बेगूसराय विधानसभा से विधायक एवं भाजपा बिहार प्रदेश के मीडिया संयोजक कुंदन कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस प्रेस वार्ता में बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास के कार्यों एवं आगामी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी मुहैया कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेगूसराय उनका कर्म क्षेत्र है। इस के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ निश्चय भाव से सदैव जुटे रहेंगे। साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता पूर्ण तरीके से लाभुकों तक उसके हक व अधिकार को पहुंचाने का काम करेंगे।

कुंदन कुमार ने कहा कि विधानसभा का सत्र हो अथवा अन्य कोई भी दिन, बेगूसराय की जनता कभी भी उनसे संपर्क कर सकती है। उन्होंने आम लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिन आशाओं के अनुरूप मुझे अपना आशीर्वाद दिया है, मैं उनकी आशा विश्वास पर खरे उतरने का प्रयत्न निरंतर जारी रखता हूं।


इस मौके पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण उसके जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण की जानकारी देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय तक आने वाली हर सड़क का निर्माण समय से पूरा किया जाएगा। उन्होनें सड़क निर्माण के साथ-साथ किसानों के प्रत्येक अपने भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सर्वाधिक श्रम का कोई जीवंत उदाहरण है तो वे किसान है। किसानों के आर्थिक सामाजिक स्थिति में सुधार लाने हेतु केंद्र एवं राज्य की सरकारों के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे पूरी निष्ठा से जुड़े रहेंगे।

उन्होंने पिछले वर्ष हुई अतिवृष्टि की चर्चा करते हुए कहा कि अतिवृष्टि के कारण बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में सोयाबीन की फसल कि जो क्षति हुई है, उसका मुआवजा भी दिया जाएगा। फसल क्षति से किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। इससे निजात दिलाने के लिए वे विधानसभा के माध्यम से संबंधित विभाग से निरंतर संपर्क में है एवं किसानों को जल्द उसका मुआवजा भी दिया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती,जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी,नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम,बरौनी ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिव शंकर भगत, भीम कुमार मौजूद रहे।

Suggested News