बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar : शादी से पहले दूल्हे के नखरे, बाइक नहीं मिलने पर विवाह करने से किया मना, पुलिस के सामने कहा - नहीं जानता

Bihar : शादी से पहले दूल्हे के नखरे, बाइक नहीं मिलने पर विवाह करने से किया मना, पुलिस के सामने कहा - नहीं जानता

Banka :  शादी से पहले दहेज को लेकर लड़के के नखरे शुरू हो गए और बारात ले जाने से चार दिन पहले दूल्हे शादी करने से इनकार कर दिया। जबकि वर वधू दोनों तरफ से शादी के आमंत्रण कार्ड बंट चुके हैं और विवाह की तैयारी की जा रही है। अब लड़की पक्ष के परिजन थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रहे है। 

जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी जन वितरण प्रणाली दुकानदार बालेश्वर सिंह के पुत्र अनुज कुमार की शादी बेलहर थाना क्षेत्र के तरैया पंचायत के पैकाहा गांव में चमकलाल सिंह के पुत्री पूजा कुमारी से तय हुई थी। जिसके बाद उपहार स्वरूप लड़की पक्ष के लोगों ने दो भर सोना के जेवरात सहित डेढ़ लाख की सामाग्री दी। शादी के लिए बारात 22 अप्रैल को जाना है। शादी की तैयारी लड़की पक्ष के लोगों ने लगभग पूरी कर ली है। यहां तक कि शादी का कार्ड तक अपने रिश्तेदारों व संगे संबंधियों को वितरण कर चुके हैं। अब लड़का अनुज कुमार ने दहेज में अपाचे बाइक की मांग करते हुए शादी के लिए बारात लेकर जाने से ही इनकार कर दिया है।

पुलिस के सामने लड़के ने कहा वह शादी के बारे में कुछ नहीं जानता
पहले तो मनाने की कोशिश की गई, लेकिन जब लड़का शादी करने से ही इंकार कर गए तो शुक्रवार को लड़की के परिजन शंभूगंज थाना पहुंचकर शादी का कार्ड सहित शादी पक्की होने के कई सबूत पुलिस को दिखाकर न्याय की गुहार लगाया है। वहीं जगन्नाथपुर गांव के अनुज कुमार जो जविप्र दुकानदार है का स्पष्ट कहना है कि वे शादी के बारे में कुछ नहीं जानते है। इधर शंभूगंज पुलिस ने बताया कि मामला बेलहर थाना से जुड़ा है, ऐसे में यहां शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती है। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों को बेलहर थाना भेज दिया है।


Suggested News