बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR : आफत में सहायता! कोरोना संक्रमितों के घर पर मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर करा रहे हैं उपलब्ध, अब तक कई लोगों की सहायता कर चुका है यूथ यूनिटी

BIHAR : आफत में सहायता! कोरोना संक्रमितों के घर पर मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर करा रहे हैं उपलब्ध, अब तक कई लोगों की सहायता कर चुका है यूथ यूनिटी

 PATNACITY : इस बार कोविड ने बिहार को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले रखा है। कोविड मरीजो की संख्या बढ़ने के बाद ऑक्सीजन की भी कमी एकाएक बिहार या फिर यो कहिए की पूरे देश मे हो गयी है।  ऑक्सीजन ना मिलने के कारण लोग मौत के गाल में समाए जा रहे है।सरकार की भी कोशिशें नाकाफी लग रही है। चारों ओर ऑक्सीजन के लिए लोगो मे छटपटाहट देखी जा रही है, लोगों की एक ही आस है कि बस किसी भी तरहः ऑक्सीजन मिले और उनके अपनो की जान बच जाए। हालांकि सरकार की तैयारी नाकाफी लग रही है, वैसी परिस्थिति में अब पटना के युवाओं ने पीड़ितों की जान बचाने के लिए  ऑक्सीजन के बिना ना जाये इसका बीड़ा उनलोगों ने उठा लिया है। आज हम एक ऐसी ही संस्था की बात करेंगे जो कोविड के दौर में आज किसी फरिस्ते से कम नही है कोविड मरीजो के लिए।पटनासिटी के एक संस्था यूथ यूनिटी ग्रुप के सदस्यों ने इस कोविड संक्रमण की घड़ी में  मोर्चा संभाल रखा है।

टीम के संयोजक कुमार राजन,पीयूष पांडेय,संरक्षक अंजली राय,निरज कुमार,साहिल कुमार उर्फ बिट्टू इन लोगो का  अहम योगदान इस ग्रुप में  माना जा रहा है।संयोजक कुमार राजन और उनकी टीम लगभग 15 दिनों से कोविड मरीजो के लिए निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा दे रहे है।इतना ही इनकी टीम के किसी भी सदस्य को  कही से भी फोन  आ जाता है तब उनका मन लोगो के सेवा भाव के लिए मन व्याकुल हो उठता है और वो  मरीज के बताए पते पर अपने निजी गाड़ियों के माध्यम से पीड़ित के घर तक ऑक्सिजन पहुचाते है।  इतना ही नही टीम के सदस्यों के हाथ मे बुखार मापक यंत्र भी होता है जो पीड़ित के घर तक उनके बॉडी टेम्परेचर को नापते है।पीपीई किट पहनकर बजाप्ता पीड़ितों के घर तक ऑक्सिजन देते है। इनके टीम में आज दर्जनों ऑक्सीजन सिलेंडर है जो समय समय पर पीड़ितों की सेवा में लगा रहता है। 


टीम के संयोजक कुमार राजन बताते है कि जब से कोविड का मामला बिहार खासकर अपने पटना में तेजी से बढ़ा है और ऑक्सीजन की कमी में हमारी सरकार बिल्कुल हाथ खड़ी कर दी जिसके बाद लोगों को तड़प तड़प कर मरते देख हमारी टीम के लोगों को मन व्याकुल हो उठा, उसी समय हमलोगों ने ठान लिया कि हमे इस मिट्टी का कर्ज चुकाना है। अपने देशवासियों की जान को बचाना है, तब क्या हमलोगों ने मिलकर व्यवस्था करना शुरू कर दी और आज के समय मे हम घर घर जाकर लोगो को ऑक्सीजन देकर जान बचाने में लग गए हैं। यह सारी सुविधा मरीजो को टीम के तरफ से फ्री मिल रहा है।बाकई में देश में देश की सेवा करने के लिए इन जैसे सच्चे सपूत मिल जाये तो देश का मिट्टी अपने आप पर गर्व महसूस करता है। साथ ही न्यूज़ 4 नेशन भी  देश के इन रियल हीरो"देवदूतों"को  सलाम करता है जो पीड़ितों को नव जीवन दे रहे है।

Suggested News