बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बाइक पर कर रहे थे गांजा की तस्करी, चेकिंग के दौरान धराए

BIHAR NEWS : बाइक पर कर रहे थे गांजा की तस्करी, चेकिंग के दौरान धराए

KAIMUR :  कैमूर जिले में लॉकडाउन में भी गांजा का कारोबार बदस्तूर जारी है। कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस द्वारा दुर्गावती थाना के कुल हड़ीया मोड़ के पास NH2 पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जब एक बाइक पैशन प्रो पर सवार दो तस्कर को रुकवा कर उनके पास रखे बोड़े का तलाशी लेना शुरू किया तो उनके बोड़े से 8 बंडल गांजा बरामद हुआ, जो 15 kg पाया गया। 

जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिला था बाइक से दो गांजा तस्कर गांजा लेकर जा रहे हैं पुलिस ने कुल हड़ीया मोड़ के पास एनएच 2 पर बाइक रुकवा कर जब तलाशी लिया तो उनके पास से 15 किलो गांजा का पैकेट बरामद हुआ। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ जारी है।

दोनों गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के राजभवन ठाकुर और अक्षय बर सिंह बताए जा रहे हैं। गांजा कहां से आया और कहां सप्लाई देने जा रहे थे इन सारे पहलुओं पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।



Suggested News