बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: इधर प्रेमिका पहुंची घर, उधर प्रेमी हो गया फरार, दरवाजे पर जुटे ग्रामीण, दिन भर चला हाइवोल्टेज ड्रामा, जाने पूरी खबर

BIHAR NEWS: इधर प्रेमिका पहुंची घर, उधर प्रेमी हो गया फरार, दरवाजे पर जुटे ग्रामीण, दिन भर चला हाइवोल्टेज ड्रामा, जाने पूरी खबर

बांका: चोरी-चोरी प्रेम की पींगे बढाना और फिर शादी करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका उदाहरण देखने को मिला जिले में, जब प्रेम कहानी की जानकारी मिलने के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ लड़के के घर पहुंच गयी। इसके बाद फिर इतना हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ कि पुलिस को भी आना पडा।

मिली खबर के अनुसार जिले के चपरा गांव के रहने वाली एक युगल जोडी ने बिना अपने घर वालों का बताये शादी कर ली। जब इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को मिली, तो उसनी इसकी जानकारी अपने समाज के लोगों को दिा। जिसके बाद लड़की के परिजन उसे लेकर लड़के अनुराग के घर पहुंच गये। इस दौरान लड़की ससुराल में प्रवेश के लिए अड़ गई। लड़की का यह भी कहना था कि उसकी सास, ससुर व ननद ने उसे घर में घुसने से मना किया और मारपीट भी की। 


इधर इस पूरे मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो वहां भीड़ जमा हो गयी। इधर हंगामा होते देख प्रेमी मौके से फरार हो गया। लड़की के अनुसार वह अनुराग से प्रेम करती है। उसके भाई ने करीब दो साल पहले उन दोनों को देख लिया था। जिसके कुछ ही दिन बाद उसने और अनुराग ने एक बंद कमरे में शादी कर ली। शादी की तस्वीर और वीडियो भी उसके पास है। जब लड़की ने अनुराग से उसके घर जाने की जिद की तो वह घर ले जाने को तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गयी हालांकि लड़के पिता ने पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सात दिनों का वक्त मांगा है। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष एसडी प्रभाकर ने बताया कि पुलिस मामले पर नजर रख रही है।

Suggested News