बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट, जंक्शन समेत सार्वजनिक स्थलों पर अफसरों ने लिया सुरक्षा का जायजा

BIHAR NEWS: स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट, जंक्शन समेत सार्वजनिक स्थलों पर अफसरों ने लिया सुरक्षा का जायजा

CHHAPRA: स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भले ही स्वतंत्रता दिवस में अभी 15 दिन शेष हों, लेकिन अभी से ही सभी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

इस कार्य में डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली जा रही है। छपरा जंक्शन पर डॉग की मदद से जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। कई ट्रेनों में भी लगेज सहित अन्य सामानों की जांच पड़ताल कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अमित गुंजन कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि चुकी 15 अगस्त नजदीक आ रहा है। और इस राष्ट्रीय पर्व पर असामाजिक तत्व नाजायज फायदा लेना चाहते हैं। ऐसे में अभी से ही पूरे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि छपरा जंक्शन से जुड़े जितने भी छोटे बड़े स्टेशन है उन सब पर निगरानी रखने को कहा गया है। इसके लिए अलग से अफसरों व पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

विदित हो कि छपरा जंक्शन पर ही 16 अगस्त 2016 को एक ट्रेन में बम मिला था। हालांकि समय रहते अधिकारियों ने बम को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया था। लेकिन तभी से छपरा जंक्शन को संवेदनशील स्टेशनों की फेहरिस्त में रखा जाता है।

Suggested News