बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: NH-22 पर तेज रफ्तार बस और वैन में जोरदार टक्कर, मौके पर 2 लोगों की मौत, 3 लोग घायल

BIHAR NEWS: NH-22 पर तेज रफ्तार बस और वैन में जोरदार टक्कर, मौके पर 2 लोगों की मौत, 3 लोग घायल

HAJIPUR: एनएच पर तेज रफ्तार में वाहन चलाना आम बात है। इस दौरान कई बार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और बड़े हादसे का सबब बन जाते हैं। हाजीपुर के सदर अनुमंडल अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र में भी शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। NH-22 पर बस और टाटा मैजिक वैन की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास का बताया जा रहा है। जहां NH-22 पर तेज रफ्तार बस और वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल तीनों लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बस मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही थी। जबकि वैन आरा से चलकर बरौनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दोनों के बीच भीषण टक्कर हुई और इस दौरान दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं मृतक की पहचान आरा निवासी अशोक कुमार के पुत्र 25 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। मृतक का भाई संदीप कुमार इस हादसे में घायल है।

इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा टाटा मैजिक में सवार चुनचुन राय भी घायल हुए हैं, जो बेगूसराय के फुलवरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टाटा मैजिक के चालक के मुताबिक बस चालक की गलती से हादसा हुआ जिसमें वह भी घायल हो गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Suggested News