बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: संतुलन खोने के बाद दीवार से टकराई तेज रफ्तार बस, यात्रियों को आयी चोटें

BIHAR NEWS: संतुलन खोने के बाद दीवार से टकराई तेज रफ्तार बस, यात्रियों को आयी चोटें

गया: जिले के टिकारी कुर्था मुख्य मार्ग के कमालपुर ग्राम के समीप एक तेज रफ्तार बस शनिवार को अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हालांकि घटना में कोई भी सवारी हताहत नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकारी से कुर्था जा रही यात्री बस कमालपुर के समीप एक निजी मकान के दीवार में जा टकरा गई। 

दीवार से टकराने के क्रम में बस का एक तरफ का पहिया नाली में फंस गया, जिससे बस पलटने से बच गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिनका प्राथमिक उपचार स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा किया गया। 

मउ ओपी अध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस बल को भेजा गया है बस निकालने की कवायद शुरू कर दी गई है। लॉक डाउन के बीच बस कहां जा रही थी, आदेश था या नहीं, इन सब चीजों को भी जानकारी पुलिस ले रही है। 

Suggested News