बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: तेज रफ्तार हाइवा और बाइक की टक्कर, हादसे में बिखर गया परिवार, महिला की दर्दनाक मौत

BIHAR NEWS: तेज रफ्तार हाइवा और बाइक की टक्कर, हादसे में बिखर गया परिवार, महिला की दर्दनाक मौत

NAWADA: नवादा नगर थाना क्षेत्र के B.Ed कॉलेज के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। तेज रफतार हाइवा से बाइक की टक्कर हुई जिसमें यह हादसा हुआ। हादसे में अन्य लोग सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पति पत्नी और बच्चे एक ही बाइक पर बैठकर ससुराल जा रहे थे। उस दौरान उनकी बाइक की टक्कर हाइवा से हो जाती है। जिसमें पत्नी की जान चली गई। हालांकि हादसे में बाकी लोग सुरक्षित हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि जबतक कोई कुछ समझ पाता, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच  गया। बताया जाता है कि लॉकडाउन के कारण को देखते हुए काफी गाड़ी तेज चलती है। जिसके कारण अचानक बाइक और हाइवा ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें महिला की मौत हो जाती है। मृतक के पति छोटे लाल चौधरी ने बताया कि ससुराल जा रहे थे पत्नी को लेकर उसी दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।



Suggested News