बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पति की बेवफाई ने विवाहिता को आत्महत्या पर मजबूर, गुपचुप चल रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी

BIHAR NEWS : पति की बेवफाई ने विवाहिता को आत्महत्या पर मजबूर, गुपचुप चल रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी

GAYA : शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के बहुआर चौरा के रहनेवाले एक निजी स्कूल के टीचर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका की मां का आरोप है कि उसके पति व ससुराल वालों ने ही उसकी बेटी की हत्या की है। वहीं मृतका के पति का कहना है कि वह कैसे मरी उसे मालूम नहीं है। क्यों कि वह घर में नहीं था। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति व ससुर को हिरासत में लिया है।

घटना बुधवार की दोपहर की है। सूत्रों का कहना है कि महिला की मौत बुधवार दोपहर को हो गयी थी। लेकिन इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला के मायके वाले शाम को गया पहुंचे। मृतका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा कर आत्म हत्या की है। वहीं सूत्रों का कहना है कि मृतका ने जिस घर में दम तोड़ा है उस घर से उसकी बॉडी लेकर मृतका पति अपने मां-पिता वाले घर में ले आया था। इसके बाद वह दाह संस्कार की तैयारी में जुट गया था। इस बात की भनक लगते ही मृतका के मायके वाले पटना से गया पहुंचे। मृतका की मां बेबी राउत का कहना है कि उसके दामाद का किसी निजी स्कूल की क्लर्क से गलत संबंध था। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी कहा सुनी हुआ करती थी। इसके अलावा मृतका की मां का यह भी कहना है कि पांच वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी की शादी संजय की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

 इधर विष्णुपद थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतका के मायके वाले जो लिख कर देंगे उस पर अनुसंधान होगा। उन्होंने बताया कि शुरू की जांच में पता चला है कि मृतका काफी डिप्रेशन में चल रही थी। उसका लंबे समय से इलाज भी पटना के किसी डॉक्टर से चल रहा था। सारे साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Suggested News