बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: अशुद्ध भोजन से फैली बीमारी, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बीमार, बच्चों की हालत चिंताजनक, गांव पहुंची मेडिकल टीम

BIHAR NEWS: अशुद्ध भोजन से फैली बीमारी, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बीमार, बच्चों की हालत चिंताजनक, गांव पहुंची मेडिकल टीम

SAMASTIPUR: जिले के बेलामेघ पंचायत के वार्ड 12 में दीपावली का उत्साह तब फीका पड़ गया, जब खाना खाने के बाद से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को बच्चे सहित करीब 18 लोग बीमार पड़ गए। सभी को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अबतक मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात भोजन करने के बाद सभी की सेहत बिगड़ने लगी थी। ग्रामीण बीमार होने की वजह डायरिया बता रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देखते ही देखते एक दो घंटे के भीतर ही मरीजों की संख्या 12 से अधिक हो गई। शुक्रवार की सुबह भी कई की सेहत बिगड़ गई। सभी लोगों को इलाज के लिए दलसिंहसराय के साथ-साथ स्थानीय निजी क्लीनिक में भी भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि करीब छह महीने से बारिश का पानी जमा हुआ है। जलजमाव रहने से पानी दुर्गंधयुक्त और खराब हो गई। अब पानी कम हो रहा है। इस कारण ही डायरिया रोग फैलने की संभावना है। इधर, पीएचसी प्रभारी डा आरके सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मेडिकल टीम गांव में भेजी गयी है। इलाजरत लोगों को टीम की देखरेख में सलाइन और जरुरी दवाई दी जा रही है। गांव में ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव करवाया जा रहा है।

मरीजों में शंकर पासवान का पुत्र मोनू कुमार (15 वर्ष) उसकी पुत्री निशा कुमारी (16 वर्ष), स्व. राम प्रसाद पासवान के पुत्र जगदीश पासवान (40 वर्ष) व उसके पुत्र दीपक कुमार (18 वर्ष), रंजन पासवान का पुत्र भोलू कुमार (4 वर्ष) व पुत्री करुणा कुमारी (5 वर्ष), हरेंद्र पासवान की पुत्री सुमन कुमारी (12 वर्ष), अरुण पासवान की पत्नी विमल देवी (35 वर्ष), प्रवीण पासवान की पुत्री सुमन कुमारी (6 वर्ष) समेत कई लोग शामिल हैं।

Suggested News