बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने साइकिल यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में की नारेबाजी

BIHAR NEWS: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने साइकिल यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में की नारेबाजी

KHAGARIA: देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के साथ ही सभी आवश्यक वस्तुओं की दाम में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ मंगलवार को खगड़िया कांग्रेस पार्टी के द्वारा साइकिल यात्रा निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुडडू पासवान की अगुवाई में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं इस सायकिल यात्रा में शामिल हुए।

यह सायकिल यात्रा कांग्रेस कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मानसी बाजार पहुंचकर खत्म हुई। वहीं इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मौके पर मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश में जिस तरह केन्द्र की मोदी सरकार डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इससे देश की जनता बेहाल हो रही है, साथ ही आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों वृद्धि कर कमरतोड़ महंगाई से जनता त्राहिमाम है। मोदी सरकार अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए जनता को महंगाई की आग में झोंक रही है। रसोई गैस में सब्सिडी समाप्त होने के कगार पर है, लेकिन मोदी सरकार अपने चहेते उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की जनता के साथ अन्याय कर रही है। 

वहीं कहा कि हमलोग बढ़ती महंगाई के खिलाफ गाड़ी को छोड़कर साइकिल यात्रा कर केन्द्र की मोदी सरकार और बिहार के नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। साथ ही सरकार से मांग करते है कि पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि वापस लें तथा महंगाई को कम करें। यदि जल्द ही ऐसा नहीं किया जाता है तो मोदी सरकार और नीतीश सरकार के खिलाफ कांग्रेस आगे सड़क पर उतर कर तीव्र आंदोलन करेगी। मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Suggested News