बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पटना नगर निगम की पहल, स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से तैयार होंगे थैले, निगम ने शुरू किया प्लास्टिक फ्री सिटी अभियान

BIHAR NEWS: पटना नगर निगम की पहल, स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से तैयार होंगे थैले, निगम ने शुरू किया प्लास्टिक फ्री सिटी अभियान

पटना: अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री सिटी दिवस के मौके पर पटना नगर निगम द्वारा एक अभियान प्लास्टिक फ्री सिटी के लिए शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत पटनावासियों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत तीन जूलाई शनिवार को शाम 4 बजे महापौर सीता साहू एवं नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए बैग लोगों के बीच में बांटे जाएंगे। 

प्रत्येक रविवार आमजन प्राप्त कर सकते है सुविधा  

इसके साथ ही पटना नगर निगम के प्रत्येक अंचल में हर रविवार को स्वयं सेवी महिलाओं द्वारा पुराने कपड़े कलेक्ट किए जाएगे। इस दौरान आम जन अपने पुराने कपड़े और बेकार प्लास्टिक नगर निगम के अंचल कार्यालय में जमा करवा सकते है। शहरवासियों को यह छूट रहेगी कि वह अपने कपड़े को या तो दान कर दें अथवा उसके वजन के मूल्य के कैरी बैग बदले में लें। नूतन राजधानी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, अजीमाबाद अंचल, पटना सिटी अंचल, कंकड़बाग अंचल एवं बांकीपुर अंचल में एक स्टॉल पर कपड़े एवं प्लास्टिक जमा कर सकते है। उनके द्वारा दिए गए कपड़े अथवा प्लास्टिक के सामान के मुल्य का बैग वह प्राप्त कर सकते हैं।

शहर वासियों के प्लास्टिक के सामान का मूल्य निर्धारण किया गया है। इसके तहत दूध की पन्नी सात रूपये प्रति किलो, पानी का डब्बा 20 रूपये प्रति किलो, प्लास्टिक का सामान 12 रूपये प्रति किलो, प्लास्टिक का थैला सात रूपये प्रति किलो तथा बड़ा या मध्यम आकार का डब्बा 25 रूपये प्रति किलो होंगे।


Suggested News