बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शादी की नियत से नाबालिक युवती का किया अपहरण, पिता ने युवक के पूरे परिवार के खिलाफ दर्ज कराया मामला

BIHAR NEWS : शादी की नियत से नाबालिक युवती का किया अपहरण,  पिता ने युवक के पूरे परिवार के खिलाफ दर्ज कराया मामला

MASAURHI :- मसौढ़ी में एक बार फिर शादी के नियत से एक लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में अपहृत लड़की के पिता ने 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मसौढ़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के किसी मुहल्ले में एक लड़की अपनी माँ के साथ रहती थी।बीते बुधवार को सुबह में अपहृत लड़की के मोबाईल पर उसकी एक सहेली ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया था।लड़की अपने सहेली के घर जाने के लिए कह कर अपने घर से निकली थी जो अभी तक वापस नहीं लौटी।पूरे मामले पर लड़की के पिता ने गोलू कुमार पिता राजेश शाव और गोलू के पूरे परिवार को नामजद अभियुक्त बनाया है।आरोपित लड़के के पूरे परिवार की संलिप्ता से ही लड़की को शादी के नियत से अगवा किया गया है ऐसा लड़की के पिता बार बार कह रहे थे।

पूरे मामले पर मसौढ़ी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि लड़की की गायब होने की सूचना लड़की के पिता के द्वारा दी गई है। लड़की की उम्र 15 वर्ष होने की वजह से मामला और भी गंभीर है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु पर जाँच कर रही है। साथ ही सभी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

Suggested News