बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा लालू प्रसाद का जन्मदिन: राजद

BIHAR NEWS: सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा लालू प्रसाद का जन्मदिन: राजद

पटना: राष्ट्रीय जनता दल आगामी 11 जून को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का 74 वां जन्मदिन " सामाजिक न्याय सदभावना दिवस " के रूप में मनायेगी। 

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर इस बार केन्द्रीकृत कोई कार्यक्रम या उत्सव का आयोजन करना संभव नहीं है। इसलिए आयोजन का स्वरूप जिला , प्रखंड, पंचायत, गांव और स्थानीय स्तर पर व्यक्तिगत होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने परिपत्र जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा है। 

इसलिए उनके जन्मदिन पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव से लेकर व्यक्तिगत रूप से स्थानीय स्तर पर "लालू रसोई " के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में समाज के गरीब, आसक्त, कमजोर और लाचार लोगों को भोजन कराया जायेगा। 





Suggested News