बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पप्पू यादव की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को पत्र लेखन की शुरुआत, रिहाई होने तक जारी रहेगा अभियान

BIHAR NEWS: पप्पू यादव की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को पत्र लेखन की शुरुआत, रिहाई होने तक जारी रहेगा अभियान

पटना: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखना शुरू किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि शनिवार को लगभग 1135 लोगों ने 100-100 लोगों का संयुक्त हस्ताक्षर करा कर लगभग एक लाख से ऊपर लोगों का हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रपति को संप्रेषित किया है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रपति को नहीं भेजा जाता है। पप्पू यादव की रिहाई होने पर यह कार्यक्रम बीच में भी रोका जा सकता है। 

कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रपति को पत्र लेखन के सफल संचालन एवं भविष्य की अन्य रणनीतियों  के क्रियान्वयन हेतु निगरानी के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वह पूर्व मंत्री अखलाक अहमद को पूर्णिया, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति प्रसाद सिंह को तिरहुत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानिन को दरभंगा, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक भाई दिनेश को पटना, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव को शाहाबाद, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह को सारण, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू को मुंगेर, राष्ट्रीय महासचिव मंजयलाल राय को कोशी, राष्ट्रीय महासचिव महताब खान को मगध एवं महिला परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे को भागलपुर प्रक्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी गई है। 

कुशवाहा ने बताया कि 23 मई को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी विशेष रुप से सादर आमंत्रित हैं। बैठक में पप्पू यादव की रिहाई हेतु भविष्य की रणनीति पर गंभीर चर्चा होगी तथा अगला कार्यक्रम भी तय किया जाएगा।

Suggested News