बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: तीज पर्व के दिन बड़ा हादसा, गंगा स्नान करने जा रही आशा कार्यकर्ता की मौत, 6 अन्य जख्मी

BIHAR NEWS: तीज पर्व के दिन बड़ा हादसा, गंगा स्नान करने जा रही आशा कार्यकर्ता की मौत, 6 अन्य जख्मी

NALANDA: हरितालिका तीज के मौके पर बिहारशरीफ से बख्तियारपुर गंगा स्नान करने जा रही एक आशा कार्यकर्ता की मौत सड़क हादसे हो गयी। जबकि हादसे में 5 अन्य महिला जख्मी हो गयी। जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह घटना गुरूवार की सुबह पटना जिले के करौटा जगदंबाथान के समीप घटी है। मृतका सोहसराय थाना इलाके के मंसूरनगर मोहल्ला निवासी स्व चंदेश्वर दास की 50 वर्षीय पत्नी मीना देवी है। वह बिहारशरीफ सदर अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती थी। जख्मी महिला ने बताया कि तीज के मौके पर सवारी वाहन से 8 महिलाएं गंगा स्नान करने बख्तियारपुर जा रही थी। इसी बीच फोरलेन पर आते ही तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेम्पो खाई में पलट गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी को टेम्पो से बाहर निकाला और इलाज के स्थानीय अस्पताल ना जाकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल आ गयी।

जहां चिकित्सक ने मीना देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी सन्नू देवी, आशा देवी, नीतू कुमारी, अंजू कुमारी और किरण देवी को इलाज के बाद विम्स रेफर कर दिया गया। अस्पताल से ही पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि ऑटो और बाइक टक्कर में महिला की मौत हुई है। जबकि 6 को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। 


Suggested News