बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पद्मश्री डॉ. मोहन मिश्र के निधन पर मंत्री जीवेश कुमार ने जताया शोक, मिथिलावासियों के लिए बताया भगवानतुल्य

BIHAR NEWS : पद्मश्री डॉ. मोहन मिश्र के निधन पर मंत्री जीवेश कुमार ने जताया शोक, मिथिलावासियों के लिए बताया भगवानतुल्य

PATNA/DARBHANGA : बिहार सरकार के श्रम संसाधन तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री  जीवेश कुमार जी ने मिथिला के लाल ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ मोहन मिश्र जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  उन्होंने अपने शोक संवाद में कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष रहे, ख्यातिप्राप्त फिजिशियन डॉ मोहन मिश्र जी के देहांत की सूचना अत्यंत दु:खद है। उनका निधन चिकित्सा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बता दें गुरुवार को तबीयत खराब होने के कारण डा. मिश्रा का निधन हो गया था। 

मंत्री जीवेश कुमार ने बताया कि लहेरियासराय (दरभंगा) में रहने वाले डॉ मोहन मिश्र जी मिथिलावासियों के लिए तो सिर्फ डॉक्टर नहीं, भगवान तुल्य थे। विगत फरवरी महीने में ही मुझे उनके दरभंगा स्थित आवास पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था इस क्रम में उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु  चेक भी डोनेट किए थे इस दौरान उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ था । ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

2014 में मिला पद्मश्री

दरभंगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष के रूप में एक सफल फिजिशियन चिकित्सक का दायित्व निभाने के साथ-साथ इन्होंने पीड़ित मानवता की चिंता हमेशा की। इनके सेवाकाल में उत्तर बिहार कालाजार से त्रस्त था। जिसके बाद उन्होंने इस विषय पर शोध किया कि कौन सी दवा से लोग शीघ्र स्वस्थ होंगे। इनका शोध सफल हुआ। लोग ठीक होने लगे। कालाजार के इलाज में मिली उपलब्धी को सरकार की तरफ से सराहना हुई और 2014 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।



Suggested News