बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: CM विजय रूपाणी से मिले मंत्री जीवेश कुमार, राज्य में बिहारी श्रमिकों के निबंधन और सरकारी सहायता पर की वार्ता

BIHAR NEWS: CM विजय रूपाणी से मिले मंत्री जीवेश कुमार, राज्य में बिहारी श्रमिकों के निबंधन और सरकारी सहायता पर की वार्ता

PATNA: बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों के मध्य राज्य के संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत बिहार के श्रमिकों का निबंधन कराने एवं सभी प्रकार के सरकारी सहायता दिलाये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। बिहार के मजदूरों को साल में एक बार घर आने-जाने के लिए भी सरकारी सुविधायें उपलब्ध कराने एवं स्थानीय (गुजरात में) स्तर पर सहायता दिलाने जाने का आग्रह किया, साथ ही जो श्रमिक/कामगार असंगठित और संगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखने का अनुरोध किया गया।

विदित हो कि मंत्री जीवेश कुमार के पहल पर ही गत 12 अप्रैल को गुजरात के देव इंडस्ट्रीज में हुए बॉयलर विस्फोट में बिहार के 4 श्रमिकों के मृत्यु होने पर गुजरात सरकार से वार्ता कर स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधा मुहैया कराया गया था। साथ ही घायल श्रमिकों का इलाज भी स्थानीय अस्पताल में कराया गया था। साथ ही मृत श्रमिकों के आश्रितों को और घायल श्रमिकों को बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के तहत अनुदान लाभ भी दिया गया था। गुजरात में जीवेश कुमार वहां के श्रम विभाग के अधिकारीयों से भी मुलाकात और वार्ता करेंगे।


राज्य स्तर पर प्रदेश के श्रमिकों एवं छात्रों को आत्मनिर्भर बनाये जाने एवं स्वरोजगार हेतु प्रेरित किये जाने के उद्वेश्य से राज्य के सभी जिलों में सम्पर्क केन्द्र SAMPARK (श्रमिक/स्टूडेन्ट परामर्श एवं रोजगार केन्द्र) स्थापित किया जा रहा। जिसमें सभी प्रकार की सूचनाओं को समेकित रूप से लाभार्थी को सूचना उपलब्ध कराया जायेगा। इसके संचालन से रोजगार संबंधित सभी प्रकार की सूचनाएं क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यतः प्रस्तावित केन्द्र, रोजगार हेतु इच्छुक (श्रमिक एवं छात्र) के निबंधन के उपरांत उनकी आकांक्षा एवं योग्यता के अनुरूप रोजगार चयन हेतु कार्य करेगी, साथ ही सम्पर्क केन्द्र पर प्रशिक्षित सलाहकार के माध्यम से रोजगार संबंधित सूचनाओं को श्रमिकों एवं छात्रों को उपलब्ध कराया जायेगा, जो प्रदेश में एवं प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों और विदेश के लिए होगा।

Suggested News