बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पंचतत्व में विलीन हुए विधायक शशिभूषण हजारी, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

BIHAR NEWS: पंचतत्व में विलीन हुए विधायक शशिभूषण हजारी, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

DARBHANGA: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान सीट से विधायक शशिभूषण हजारी का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया था। वह जेडीयू से विधायक थे और कुशेश्वर स्थान सीट से चुनाव जीतकर 2020 में विधायक बने थे। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज जारी था। शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ प्रखण्ड के रामपुर राउत ग्राम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की थी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होने की बात कही थी। गुरूवार देर रात ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचा। देखते ही देखते पूरा गांव वहां इकट्ठा हो गया। सभी अपने नेता के अंतिम दर्शन पाने को इच्छुक थे। वहीं शुक्रवार को स्थानीय घाट पर उनका क्रिया कर्म किया गया, जिसके पहले उनकी अंतिम यात्र निकाली गई। इस मौके पर हजारों की भीड़ साथ चलती रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की तरफ से प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के द्वारा विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया तथा जिला प्रशासन की ओर से भी उनके द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किया गया। साथ ही बिहार पुलिस के जवानों द्वारा 21 राउंड फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी गई।

अंत्येष्टि के अवसर बिहार विधानसभा के उप-सभापति महेश्वर हजारी, मंत्री मदन सहनी, विधायक विनय चौधरी, विधायक संजय सरावगी, विधायक मिश्री लाल यादव, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, विधायक स्वर्णा सिंह, दरभंगा से राजद प्रदेश महासचिव सुनीति रंजन दास, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान व बिरौल, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान एवं बिरौल तथा संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Suggested News