बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: यादव छात्रावास में हर्षोल्लास से मनी जन्माष्टमी, 48 घंटे के भजन-कीर्तन का भी किया गया आयोजन

BIHAR NEWS: यादव छात्रावास में हर्षोल्लास से मनी जन्माष्टमी, 48 घंटे के भजन-कीर्तन का भी किया गया आयोजन

NALANDA: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार दो वर्षों बाद इस बार काफी धूमधाम से मनाया गया। इस साल श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। पिछले वर्ष कोरोना के चलते जन्माष्टमी का त्योहार मंदिरों में नहीं मनाया जा सका था। इस बार सरकार द्वारा मंदिर खोलने की अनुमति मिलते ही जन्माष्टमी मनाने की तैयारी शुरू हो गई थी।

बिहारशरीफ के यादव छात्रावास में भी हर्षोउल्लास पूर्वक जन्माष्टमी मनायी गयी। यहां के छात्रों ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा बिठाकर देर रात तक पूजा अर्चना किया गया। मौके पर 48 घंटे का भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व एमएलसी राजू यादव ,अजीत यादव, विपिन यादव,छात्र नेता सिकंदर यादव,विक्की यादव,शेखर यादव,चंदन यादव ,जेपी यादव ,विजय मुखिया ,बवाली यादव मौजूद थे। मौके पर सिकंदर यादव ने बताया कि यहां भगवान श्री कृष्ण कन्हैया की कृपा से हर साल बरसती है। यही कारण है कि साल भर में 15 से 20 छात्रों को सरकारी जॉब लगता है। जन्माष्टमी के मौके पर साल 1990 से ही भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

Suggested News