बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: सांसद ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की

BIHAR NEWS: सांसद ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की

DARBHANGA: दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मनीगाछी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवा को लेकर समीक्षा बैठक की। सांसद ने कहा कि 45 वर्ष के ऊपर के 16200 और 18 वर्ष के ऊपर के 1740 लोगों का टीकाकर किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के उपचार हेतु 10 बेड की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें 5 ऑक्सीजन युक्त बेड है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा हेतु पीएचसी मनीगाछी पर 2 एम्बुलेंस कार्यरत है तथा प्रतिदिन 200 से अधिक कोविड जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत अनुसार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कैम्प लगाकर जांच का कार्य किया जा रहा है।

गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत मास्क वितरण का कार्य शुरू है, मनीगाछी में 3.24 लाख मास्क वितरण किया जाना है जिसमें 92 हजार मास्क वितरण हो चुका है। सभी परिवारों को 6-6 मास्क राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजेशन का कार्य भी चल रहा है और संक्रमित इलाकों को प्राथमिकता में लेकर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जरूरतमंदों को दिए जाने वाले 5 किलो निःशुल्क अनाज ससमय वितरित करने हेतु बीडीओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अभी संतोष का समय नहीं है, हम लोगों को एकजुट होकर अभी एक लंबी लड़ाई लड़नी है इसीलिए सभी लोग कोरोना के विरुद्ध इस निर्णायक लड़ाई में सतर्क और सचेत रहे। 

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि आम लोगों की सुविधा हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मनीगाछी पर सांसद ऐच्छिक कोष से 5 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर, 1 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 10 ऑक्सिमिटर, 10 ऑक्सीजन फ्लोमिटर और 30 नेसल प्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हमने वैक्सीन की सुरक्षा को भी देखा है, वैक्सीन की सुरक्षा के चलते काफी हद तक हमारे हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगाएं। बैठक और निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ मनीगाछी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय, अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार चौपाल , पीएचसी प्रभारी डॉ. राजा आलम, हेल्थ मैनेजर मो. मुज्जफर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश झा, अजय राम, जयराम चौधरी, विनोद मिश्र, नरेन्द्र झा, पवन झा, अनिल जी सहित अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय लोग मौजूद रहे।

Suggested News