बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News : पैक्स अध्यक्ष की हत्या के गवाह का हो गया मर्डर, दो दिन बाद कोर्ट में होनी थी गवाही

Bihar News : पैक्स अध्यक्ष की हत्या के गवाह का हो गया मर्डर, दो दिन बाद कोर्ट में होनी थी गवाही

लखीसराय। इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से सामने आई है। जहां रविवार को बदमाशों ने विकास कुमार नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना तब हुआ जब वह अब अपनी बाइक से लखीसराय बाजार जा रहा था। इस दौरान हाकिम बाजार के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। हत्या करने की मुख्य वजह कोर्ट में चल रहे एक हत्या को बताया जा रहा है, जिसमे वह मुख्य गवाह था और दो दिन बाद उसकी गवाही होनी थी। 

बताया गया कि  लगभग चार वर्ष पहले खगौर पैक्स अध्यक्ष रामाकांत यादव की बदमाशों ने लखीसराय से घर लौटने के दौरान किऊल नदी पुल पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस हत्याकांड में रामाकांत यादव का भांजा विकास गवाह था। दो दिन बाद कोर्ट में विकास की गवाही होनी थी। गवाही से पहले ही बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों की मानें तो बदमाश खगौर से ही विकास का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही हाकिमगंज में गोली मारने के बाद बाइक छोड़कर किऊल नदी की ओर भाग निकले। जब तक लोग कुछ समझ पाते उससे पहले बदमाश भागने में सफल रहा।

गोली मारने की जानकारी मिलते ही खगौर व हाकिमगंज से काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर विकास को इलाज के लिए शहर के ममता क्लिनिक लाएं जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ रंजन कुमार, टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं किऊल थानाध्यक्ष ममता क्लिनिक पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। पुलिस पदाधिकारी परिजनों से जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


Suggested News