बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद के जिला उपाध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो वायरल, जदयू ने कहा यही है विकास

राजद के जिला उपाध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो वायरल, जदयू ने कहा यही है विकास

Nawada : नवादा में जनता दल यूनाइटेड के मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट करते करते हुए राजद के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस तमन्ना की एक महिला के साथ आपत्तिजना को पोस्ट किया है जिसमें राजद नेता एक महिला के साथ है। जदयू मीडिया सेल ने फेसबुक पर तस्वीरों को पोस्ट करते हुए हमला बोला है। इस पोस्ट को काफी शेयर मिल रहा है। तस्वीर काफी पुरानी बताई जा रही है।

जदयू मीडिया सेल के संजय कुमार ने राजद के जिला अध्यक्षा संयोजक के पद पर  की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रिंस तमन्ना राजद के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस तमन्ना का कारनामा देखिए। प्रिंस तमन्ना को राष्ट्रीय जनता दल के सभी लोग योग्य नेता मानते हैं। नवादा जिले की जनता ऐसे घिनौने कार्य के लिए कभी माफ नहीं करेगी। जदयू मीडिया सेल के संजय ने सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या इसी उम्मीद के चलते जिले की जनता ने वोट दिया था। बहरहाल, फेसबुक पर यह पोस्ट लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग जिला उपाध्यक्ष के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी बाहरी लोग को किसने निजता को चुनौती देने का हक दिया। वहीं अधिकांश लोग ऐसी हरकत पर आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं। इस पूरे मसले पर राजद जिलाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। बहरहाल, इस पोस्ट के बाद राजनैतिक गलियारे में भूचाल आ गया है। तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

ए़डिट कर बनाई गई तस्वीर

इस मामले पर राजद के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस तमन्ना का कहना है कि यह फोटो एडिट कर बनाया गया है। मेरी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विपक्षियों की तरफ से साजिश रची गई है। यह बदनाम करने की साजिश है।

Suggested News